24/08/2023  :  17:40 HH:MM
कैसे हो तुम चंदा मामा हाल पूछने आए हम
Total View  1208
 
 


कैसे हो तुम चंदा मामा
हाल पूछने आये हम।
 
कहते हैं तुम सदियों पहले
धरती से ही आये थे

इस वीरान जगह पर आकर
अपना भवन बनाये थे
 
अब तक तो तुमको बस केवल
लोरी में सुन पाये हम।
 
कोई कहता था सुन्दर हो
कोई बस परछाईं हो

हमने बचपन से यह जाना
तुम मम्मी के भाई हो
 
इतने दिनों बाद आये हैं
फिर भी कब घबराये हम।
 
स्वागत करो हमारा, देखो
मथुरा कासी आये हैं

सारी दुनिया को बतला दो
भारतवासी आये हैं
 
देखो अपने साथ निशानी
एक तिरंगा लाये हम
हाल पूछने आये हम।
 

- ज्ञानप्रकाश आकुल






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7819153
 
     
Related Links :-
कैसे हो तुम चंदा मामा हाल पूछने आए हम
गार्ड की नौकरी करता है ये कुत्ता! मालिक के आने पर खोलता है गेट; कॉपी में करवाता है एंट्री; Video देख हुए हैरान
हाथ पैर बन जाते पंख
बाल गीत : असली फूल दिखाओ
बाल कविता : कैसे दिखते गांव
चुटकुला : मारवाड़ी से धंधा और पंगा
चुटकुला : हम दोनों अंधे हैं
 
CopyRight 2016 Rashtriyabalvikas.com